AppsBlogsHow To

Blinkit App (formerly grofers) से Discount मे Shopping कैसे करें

Blinkit App (formerly grofers) भारत देश में सबसे ज्यादा पसंद और घर के राशन के लिए प्रयोग किया जाने वाले ऐप्लिकेशन है। यह ऐप आपको अपने मोबाइल फोन के जरिए घर के राशन के सामान के कई ब्रांड आप तक उपलब्ध कराता है। केवल यही नही इस ऐप के द्वारा आप बाजार में उपलब्ध राशन, सब्जी और फल को आपके पास सबसे कम दामो मे पहुँचाता है।

Blinkit App (formerly grofers app) की खासियत क्या क्या है
  • यह ऐप ग्राहको के बजट का पूरा ख्याल रखता है और अपने ऐप्लिकेशन के द्वारा बाजार में उपलब्ध राशन, सब्जी और फल को आप तक आपके पास सबसे कम दामो मे पहुँचाता है। 
  • यह app आपके अपने ऐप्लिकेशन के द्वारा दिये हुए सामान मे किसी भी सामान की क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता नही करता इसलिए यह ऐप गृहनियो का मनपसंद ऐप्लिकेशन है।
  • इस ऐप में सभी तरह से पेमेंट करने के ऑप्शन उपलब्ध हैं जिससे ग्राहको को पेमेंट करने मे बहुत आसानी हो जाती है।
  • ग्रोफर्स ऐप से किसी भी सामान को खरीदने पर आपको डिस्काउंट के साथ-साथ कई बेहतरीन ऑफर भी मिल जाते है।
  • इस ऐप्लिकेशन में 6 से अधिक भाषाएं ग्राहको के लिए डाली गई है जिससे ग्राहको को सामान खोजने और मंगाने मे आराम और सुविधाजनक रहे। 
  • इन सब के अलावा इस ऐप्लिकेशन की ई-वॉलेट और इन-ऐप चैट अन्य ग्रोसरी ऐप से अलग करती है और इसे विशेष बनाती है।
  • इस ऐप से पहली बार ऑर्डर करने पर 50% तक का डिस्काउंट मिलता है।
  • आप जैसे ही सामान का ऑर्डर करते है यह आपको 10 मिनट मे आपका समान दिये हुए address पर पहुँचा देती है। यह पहले ऑर्डर पर कोई delivery charges नही लेती है।
Grofers app से Blinkit App कैसे बना

Grofers से blinkit ऐप मे तब्दील होने तक का सफर बहुत ही रोमांचकारी है। ग्रोफर्स ऐप्लिकेशन की शुरुआत दिसंबर 2013 में सौरभ कुमार और अलबिंदर ढींडसा ने शुरू की थी। इनका लक्ष्य था कि ग्राहक और व्यापारी दोनों के स्तर पर समस्याओ को हल करना जैसे bargain की समस्या, समान को घर तक पहुँचाने की समस्या इत्यादि। इन समस्याओ को ध्यान मे रखते हुए सौरभ कुमार और अलबिंदर ढींडसा ने इस ऐप की शुरूआत की।

इन्होने सबसे पहले इस ऐप्लिकेशन का शुभारंभ  दिल्ली के एनसीआर जोन से किया। ग्रोफर्स कंपनी मे अभी हाल फिलहाल ही मे यूनिकॉर्न कंपनी ने अपना निवेश किया है। इस निवेश के बाद 13 दिसंबर, 2021 को, ग्रोफ़र्स ने अपने कंपनी का नाम बदलकर ब्लिंकिट रख दिया, विशेषज्ञो का मानना है कि यह एक तरह की स्ट्रेटजी है। नए नाम के साथ ही इस कंपनी ने 10-मिनट में ग्रोसरी डिलीवरी का लक्ष्य तय किया है। यानी कि आपके ऑर्डर के 10 मिनट के अंदर ही आपके सामान की डिलीवरी कर देना तय किया गया है।

Grofers/ blinkit App को Download कैसे करे 

इस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल के प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बार मे blinkit App नाम डाले जो कि पहले Grofers के नाम से जाना जाता था और क्लिक करे सर्च करते ही यह ऐप्लिकेशन आ जाती है या फिर आप इसके Official Website पर भी जाकर Grofers/blinkit App को डाउनलोड करके Install कर सकते हैं।

Grofers/ blinkit App पर रजिस्टर कैसे हो

इस app को download करने के बाद इनस्टॉल कर ले। इनस्टॉल करने के बाद ओपन के बटन को दबाए। बटन पर किल्क करते ही आप इसके स्टार्ट के पेज पर आ जाते है। अब इसके होमपेज पर जाकर खुद को रजिस्ट्रेड करें। रजिस्टर्ड होने के लिए सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डाले। मोबाइल नंबर डालते ही आपके फोन पर ओटीपी आ जाता है। यह ओटीपी नंबर डालते ही आप Grofers/ blinkit App पर रजिस्टर हो जाते है।

Grofers/ blinkit App को Use कैसे करे

Grofers/ blinkit App को use करने के लिए सबसे पहले आपको अपना location व address डालना होगा। आप जैसे ही अपना location व address डालते है आप इस application पर shopping करने के लिए ready हो जाते है इसके बाद आप shop of category मे जाकर आप अपनी मनपसंद की वस्तुओ को चुने और cart में डालते जाए। मान लीजिए आप जिस चीज व वस्तु की तलाश कर रहे है यदि वह नही मिलती है तो आप इस ऐप के सर्च सेक्शन में जाकर प्रोडक्ट को खोज सकते है और कार्ट मे add कर सकते है। उसके बाद आप कई तरह के ऑफर्स देख सकते है। यह ऐप कई तरह के ऑफर्स ग्राहको को उपलबध करती है

जैसे bank and wallet offers, trending offers इतयादि। जब आप अपने पंसद और जरूरत की वस्तुऐ cart मे डाल देते है तो उसके बाद cart का section खोले और इसमे आपको पंसद और जरूरत की वस्तुओ की amount और quantity के साथ-साथ आपका  total amount भी दिखा दिया जाता है। आपको यहाँ पर delivery time भी दिखा दिया जाता है। यहाँ से भी आप अपने अनुसार वस्तुओ को जोड़ और घटा सकती है। इसके बाद आपको payment के section मे जाकर आपको promo code and bank offers मे जाकर BLINKIT डालना होगा। यह डालते ही जो भी डिस्काउंट होगा यहाँ हो जायेगा।

इसके बाद आपको payment करना है यदि आप payment wallet से करते है तो भी डिस्काउंट होगा वह दिखाई देगा। Wallet के अलावा आपको payment करने के लिए कई ऑप्शन मिल जाते है जैसे UPI, bank card, meal card, pay later, cash on delivery और net banking इसके बाद जैसे ही आप ऑर्डर confirm करते है यह आपको दिये हुए समय पर आपके दिये हुए address पर आपका सामान deliver कर देता है।

Blinkit App भारत देश में सबसे ज्यादा क्यों पसंद किया जाता हैं?

Grofers जो अब blinkit है भारत देश में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले groceries का app है। यह ऐप केवल आपके अपने स्मार्टफोन से कई ब्रांड तक आपको पहुंच सकता हैं। इस ऐप के माध्यम से आप मार्केट में उपलब्ध सब्जी, फल और राशन का सामान सबसे कम दामों में खरीद सकते हैं। इस ऐप्लिकेशन में क्वालिटी के साथ कभी छेड़-छाड़ व समझौता नहीं किया जाता है। इसके साथ ही साथ इस ऐप्लिकेशन में विभिन्न तरह के पेमेंट के ऑप्शन उपलब्ध हैं। जिससे यूजर्स के लिए पेमेंट करना बहुत ही आसान हो जाता है। ग्रोफर्स से खरीदारी करना काफी रोमांचक होने के साथ-साथ किफायती भी है। इसमें आपको बेहतरीन ऑफर और डिस्काउंट भी मिलते हैं।

2 thoughts on “Blinkit App (formerly grofers) से Discount मे Shopping कैसे करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *